Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
राजस्थान के राजपूत समाज की सबसे प्रमुख संस्था मानी जाने वाली श्री राजपूत सभा की प्रतिनिधि सभा की बैठक 11 अक्टूबर को जयपुर में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में 16 जिलों में निवास करने वाले प्रतिनिधि, आजीवन सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए सदस्यों को संस्था का परिचय पत्र दिखाना जरूरी है। इस बैठक के विषयों को लेकर 6 अक्टूबर को श्री राजपूत सभा की कार्यकारिणी की मीटिंग हुई थी। मीटिंग में केंद्रीय ई डब्लू एस के मापदंडों में सुधार हेतु प्रतिनिधि सभा में चर्चा करने का तय हुआ। लेकिन प्रतीक्षित सदस्यता अभियान शुरू करने को लेकर कोई बात नहीं हुई।
ऐसे में सदस्यता अभियान की आस लगाए राजपूत समाज फिर से निराश हुआ।
जयपुर जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़े दिलीप सिंह महरौली ने शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स को बताया कि यह वर्तमान कार्यकारिणी की हठधर्मिता है। महरौली ने कहा कि लाखों की राजपूत संख्या वाले इन जिलों में केवल 8000 की सदस्यता एक तरह से षडयंत्र है। दिलीप सिंह ने जानकारी दी कि प्रतिनिधि सभा की बैठक में वे सदस्यता अभियान की बात पुर जोर तरीके से उठाएंगे।
गौरतलब है कि दिलीप सिंह महरौली ने सदस्यता अभियान के कोर मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। उनका मानना है कि संगठन में मास सदस्यता के साथ लोकतंत्र स्थापित किए बगैर समाज सेवा की बात करना ही बेमानी है।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।