Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाली तहसील के जनप्रिय युवा नेता
ओमपाल सिंह जी चौहान
का सड़क दुर्घटना में असामयिक देहावसान हो गया।
जिनकी डांगड़ी रात 12 दिसंबर को और द्वादशा 13 दिसंबर को मूल निवास पादरला में होगा।
अपनो के बीच बबलू बन्ना नाम से पुकारे जाने वाले मिलनसार ओमपाल सिंह चौहान पादरला ग्राम पंचायत के सरपंच भी रहे है। ओमपाल सिंह बाली के विधायक पुष्पेंद सिंह राणावत के नजदीक माने जाते थे।
ओमपाल सिंह के देहावसान पर विधायक पुष्पेंद सिंह ने संदेश में कहा, “मेरे परिवारिक सदस्य ओमपाल सिंह जी चौहान पूर्व सरपंच, पादरला के दुर्घटना में निधन होने का समाचार अत्यंत दुखद है।”
विधायक पुष्पेंद्र सिंह ओमपाल सिंह के दाह संस्कार में भी शामिल हुए।
स्थानीय सांसद पी पी चौधरी से भी ओमपाल सिंह की निकटता रही है। पी पी चौधरी ने उनके पिता पदम सिंह को संदेश भेज कर कहा, “आपके सुपुत्र श्री ओमपाल सिंह जी चौहान का देवलोकगमन का दुखद समाचार सुनकर मन को बहुत पीड़ा हुई।”
बाली तहसील के अधिकारी वर्ग ने भी ओमपाल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली शैलेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी बाली दिनेश विश्नोई, उपखंड अधिकारी देसूरी सिद्धार्थ सांदु, उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र सिंह राणावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़, अधिशासी अभियंता बाली सवाई सिंह राठौड़, उदयपुर पश्चिम वृताधिकारी राजेश यादव, वृताधिकारी सुमेरपुर जितेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार बाली जितेंद्र सिंह राठौड़, बाली पंचायत समिति विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, बिलाड़ा विकास अधिकारी विक्रम सिंह राजपुरोहित, सुमेरपुर अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित, देसूरी तहसीलदार फतेह सिंह जसोल, बाली थानाधिकारी परबत सिंह भाटी, सुमेरपुर थानाधिकारी रविन्द्र सिंह खींची, देसूरी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा, फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदु, नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, बेड़ा नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, बाली नायब तहसीलदार मनमोहन सिंह राठौड़, देसूरी नायब तहसीलदार गिरिराज सिंह ने संदेश प्रकाशित करा कर ओमपाल सिंह के देहावसान पर शोक प्रकट किया।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।