Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
जय क्षात्र धर्म।
गोडवाड के बाली विधानसभा क्षेत्र में कम उम्र में लोकप्रिय हुए क्षत्रिय युवा नेता ओमपाल सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में श्री क्षत्रिय सहयोग मंच ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
बाली स्थित श्री उम्मेद राजपूत छात्रावास में हुई श्रद्धांजलि सभा में बबलू बन्ना नाम से पहचाने जाने वाले ओमपाल सिंह के समाज के प्रति दिए गए योगदान और उनके मिलनसार व्यक्तित्व को स्मरण किया। गौरतलब है कि ओमपाल सिंह चौहान पादरला के सरपंच भी रह चुके है। वे स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और सांसद पी पी चौधरी के नजदीक माने जाते है।
श्रद्धांजलि सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री क्षत्रिय सहयोग मंच की ओर से आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता का नाम श्री ओमपाल सिंह चौहान स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता रखा जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में ओमपाल सिंह के साथ क्षेत्र के उन ग्यारह युवा क्षत्रियों का भी स्मरण किया गया जिनका इस साल कम उम्र में देहावसान हुआ। इन दिवंगत युवा लोकप्रिय क्षत्रियों में महिपाल सिंह ठिकाना सादड़ा, यशपाल सिंह ठिकाना बोया, सोमपाल सिंह ठिकाना बीजापुर, अजयपाल सिंह ठिकाना भागली, महिपाल सिंह ठिकाना बड़ागुढ़ा, भवानी सिंह ठिकाना बामणिया, चंद्रपाल सिंह ठिकाना अकादड़ा, ईश्वर सिंह ठिकाना इंदरवाड़ा, शैतान सिंह ठिकाना सादड़ी, जवान सिंह ठिकाना सादड़ा, मोहन सिंह ठिकाना फ़तापुरा और प्रहलाद सिंह ठिकाना मुंडारा।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।