Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
क्षत्रिय रत्न वीर दुर्गादास की 387 वीं जयंती का वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति, जयपुर ने झोटवाड़ा में गरिमामय आयोजन किया।
वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति, जयपुर के अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स को बताया कि स्वामिभक्त, देशप्रेमी, किंग मेकर राष्ट्रवीर वीर दुर्गादास की हिंदी तिथि श्रावण शुक्ला चतुर्दशी को झोटवाड़ा के जोशी मार्ग स्थित आनंद निवास मैरिज गार्डन में 387 वी जयंती का आयोजन किया।
इससे पहले सुबह साढ़े नौ बजे झोटवाड़ा के चित्रकूट कॉलोनी स्थित वीर दुर्गादास राठौड़ पार्क में झंडारोहण के साथ समारोह की शुरुआत हुई।
जहां से आनंद निवास मैरिज गार्डन तक वाहन रैली का आयोजन किया गया।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, इतिहासकारों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वीर दुर्गादास राठौड़ पर चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता के 15 स्कूलों के विजेता छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व वीर दुर्गादास राठौड़ का दुर्लभ सिक्का देकर सम्मानित किया गया। स्कूलों में भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम आए छात्र छात्राओं ने वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवनी से प्रेरणा लेने व अनुसरण करने की अपील की।
राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान टीम की जय भवानी मातृशक्ति शमशीर संघ की और से राजपूती पोशाक में 11 बालिकाओं द्वारा आयोजित हुए तलवार बाजी और लाठी चलाने के प्रदर्शन ने सभी को आकर्षित किया। क्षत्रिय बालिकाओं के उम्दा तलवारबाजी प्रदर्शन से प्रभावित होकर वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति ने वीर दुर्गादास मेडल पहनाया तथा ब्रिगेडियर किशन सिंह चुंडावत ने ग्यारह हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी।
वीर दुर्गादास राठौड़ के 387 वे जयंती समारोह में मौसम विभाग, नई दिल्ली के निदेशक डॉक्टर लक्ष्मण सिंह राठौड़, आर ए एस मधु कंवर राठौड़, आई जी, सी आर पी एफ महावीर सिंह शेखावत, ब्रिगेडियर किशन सिंह चुंडावत, मेजर जनरल आशु सिंह राठौड़, ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ अरुण अग्रवाल, डी आई जी शंकर सिंह खंगारोत, भवानी निकेतन शिक्षा समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह बगड़, राजपूत सभा जयपुर के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत व महामंत्री धीर सिंह शेखावत, कर्नल मदन सिंह जोधा, इतिहासकार डॉक्टर तेज सिंह राठौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।
वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति के अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने वीर दुर्गादास राठौड़ सर्कल के पास झोटवाड़ा रेलवे पुलिया का नामकरण वीर दुर्गादास के नाम करने, राजस्थान विश्वविद्यालय में दुर्गादास चेयर स्थापित करने, मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी दुर्गादास जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।
वीर दुर्गादास जयंती समारोह में भारत सरकार द्वारा वीर दुर्गादास पर जारी 60 पैसे के डाक टिकट, 100,10 और एक रुपए के सिक्के, 6 फीट की लकड़ी की कावड़, कक्षा 4,7,10 और 12 वीं में शामिल वीर दुर्गादास के अध्याय की पुस्तकों, 1960 में वीर दुर्गादास पर बनी फिल्म की सीडी सहित सम्बंधित साहित्य की प्रदर्शनी और वितरण का आयोजन किया गया।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।