Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
क्षत्रिय समाज में माना जाता है कि बाईसा के जन्म के साथ ही पिता एक रोटी कम खाना शुरू कर देता है। बाईसा की शादी के वक्त तो पिता मानों अग्नि परीक्षा से गुजरते है। दहेज, टीका, शराब, गोल टेबल जैसे शब्द बाईसा के पिता के लिए यक्ष शब्द हो रहे है। इसके बीच क्षत्रिय समाज के कई संगठन शादी को क्षत्रिय संस्कार युक्त और अपव्यय से मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे है।
गणपत सिंह राठौड़ भवादिया के नेतृत्व में दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ, राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान भी क्षत्रिय समाज में दहेज मुक्त, टीका मुक्त और शराब मुक्त शादी को प्रेरित करने का अनवरत प्रयास कर रहे है।
भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ भवादिया ने बताया कि उनका दहेज विरोधी मुहिम से समाज सजक व जागृत हुआ है।
इसी कड़ी में दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ, राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान के सक्रिय समाजसेवक जोरावर नगर निवासी गोविन्द सिंह शेखावत के पुत्र जो एयरफोर्स में है बगैर दहेज, नशा मुक्ति, दिखावा मुक्त, केवल 30 बाराती लेकर दिनदार पुरा डीडवाना निवासी दशरथ सिंह राठौड़ के सुपुत्री से संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने वर वधु पक्ष को सम्मानित किया तथा घराती बराती व मेहमानों को संबोधित करते हुए इस तरह की शादियों से प्रेरणा लेने को कहा।
समाज सुधारक गोविंद सिंह शेखावत की सभी ने भुरी भुरी प्रशंसा की। वर पक्ष की तरफ से शादी कार्ड पर ही दहेज मुक्त, नशा मुक्ति, केवल 30 बाराती लेकर आने का पहले से ही छपवा कर वितरित किया।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।