Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
महाराजा सवाई जय सिंह की 338वीं जयंती के अवसर पर श्री राजपूत सभा ने महाराजा सवाई जय सिंह स्टेच्यू सर्किल पर पुष्पांजलि एवं मार्त्यापण कार्यक्रम आयोजित किया।
सभा अध्यक्ष चंदलाई ने सर्किल का नाम सवाई जयसिंह सर्किल करने की मांग रखी।
राम सिंह चंदलाई ने मांग की कि स्टेच्यू सर्किल का नाम सवाई जयसिंह सर्किल किया जाना चाहिए। साथ ही सवाई जयसिंह का इतिहास यहां अंकित होना चाहिए।
जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने मीडिया को बताया कि अगर स्टेच्यू सर्किल का नामकरण सवाई जयसिंह सर्किल करने का प्रस्ताव आयेगा तो हम निर्णय लेंगे।
सुनियोजित जयपुर के शिल्पकार सवाई जयपसिंह की जयंती के अवसर पर श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई और उनकी कार्यकारिणी के साथ साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर सहित गणमान्य लोगों ने सवाई जयसिंह को पुष्प अर्पित किए।
श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चन्दलाई ने जयपुर के संस्थापक सवाई जय सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसे बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी पुरे इतिहास में नहीं मिलता।
जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि सवाई जयसिंह ने जयपुर को भूगोल और वास्तु शास्त्र से बसाया। मंजू शर्मा ने जानकारी दी कि महाराजा जयसिंह के बहु आयामी व्यक्तित्व, उनकी बुद्धिमता, खगोल और विज्ञान के ज्ञान को देखकर औरंगजेब ने उन्हें सवाई की उपाधि दी।
श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने बताया कि महाराजा सवाई जय सिंह जयंती के अवसर पर इस बार जयपुर के स्थापना दिवस पर 18 नवम्बर को जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय की जयंती विशाल स्तर पर भव्य समारोह पूर्वक श्री राजपूत सभा भवन जयपुर में मनाई जायेगी।
इस दिन सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जायेगा।
18 नवंबर को होने वाले समारोह कार्यक्रम में राजपूत समाज की प्रतिभाओं और आइकन्स को सम्मानित किया जायेगा।
श्री राजपूत सभा के सचिव भंवर सिंह भरथला ने बताया कि सवाई जयसिंह की जयंती के अवसर पर श्री राजपूत सभा के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, संगठन मंत्री अजयपाल सिंह पचकोडिया, मूल सिंह शेखावत, योगेन्द्र सिंह मेघसर, लोकेन्द्र सिंह लोटवाडा, वीरेन्द्र पाल सिंह, एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, रघुवीर सिंह गुगलकोटा, दुर्गा प्रताप सिंह सेवा, गिरधारी सिंह सुराना सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत कर सहभागिता निभाई।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।