Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
राजस्थान के पाली जिले के ख़िवांदी गांव में कल शोक और गर्व का सामूहिक माहौल था।
गांव के 23 वर्षीय होनहार क्षत्रिय युवा फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
भारतीय वायुसेना को 2023 में ज्वॉइन करने वाले ऋषिराज सिंह सूरतगढ़ एयरबेस से 9 जुलाई को एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के तहत उड़ान के दौरान भानुदा गांव के पास विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे।
शहीद की पार्थिव देह के सूरतगढ़ से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुष्प चक्र अर्पित को उनको श्रद्धांजलि दी।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि शहीद के पिता जसवंत सिंह जी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें ऐसा जियाला सपूत मिला। वीर न केवल अपने परिजनों अपितु मातृभूमि के लिए भी मान-सम्मान का अमर प्रतीक होते हैं।
शहीद ऋषिराज सिंह का पार्थिव देह शाम करीब 6 बजे पैतृक गांव खिवांदी पहुंचा। परिजनों के साथ मंत्री जोराराम कुमावत, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और पूर्व सांसद पुष्प जैन और आसपास के गांवों से आए लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। छोटे भाई युवराज सिंह ने क्षत्रिय रत्न ऋषिराज सिंह को मुखाग्नि दी।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा की वीरगति ने न केवल पाली बल्कि पूरे सिरोही जिले को गर्व और शोक से भर दिया है। लोगों ने शहीद को जयकारे के साथ अंतिम विदाई दी।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।