Share Special Reports of Shining Kshatriya Times with the World
क्षत्रिय समाज की सेवा के लिए ताउम्र समर्पित रहने वाले उमराव सिंह जी जोरावर नगर का 7 जुलाई को देवलोकगमन हो गया।
उनके पीछे एकदशा हरि कीर्तन 17 जुलाई और गंगापूजन 18 जुलाई को उनके निवास जोरावर नगर में होगा।
उमराव सिंह जी नव क्षत्रियत्व के लिए संकल्पित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान के संस्थापक सदस्यों में से रहे है।
उमराव सिंह जी के देहावसान पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान के अध्यक्ष आनंद सिंह जी शेखावत के साथ प्रदेश पदाधिकारी राजकुलदीप सिंह जी जादौन, चंदन सिंह जी भाटी, भंवर सिंह जी भाटी और भंवर सिंह जी राणावत ने उनके ग्राम जोरावर नगर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उमराव सिंह जी जोरावर नगर के होनहार पुत्र तेजपाल सिंह और सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उनके पिता और स्वर्गीय दादोसा देवी सिंह जी ने सामूहिक रूप से परिवार के साथ रहने की शिक्षा दी है जिसका वे सभी अनुसरण कर रहे है।
उमराव सिंह के अनुज गिरधारी सिंह जी ने बताया कि पिताजी देवीसिंह जी ने उनके पांचों भाईयों के लिए एक ही जगह मकान और गुआड बना कर दी थी। जिसकी वजह से वे सभी पांचों भाइयों का परिवार एक ही जगह सौहार्द के साथ निवास करते है।
भाइयों में असहमति होती रहती है लेकिन वे आपस में मिलकर उसे सहमति में बदल देते है।
गिरधारी सिंह जी ने बताया कि उन्हें याद नहीं की उन्होंने कभी अपने बड़े भाई उमराव सिंह जी से तकाजा किया हो।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत के लोकतंत्रमूलक नव क्षत्रियत्व की पुनर्स्थापना के मिशन के लिए शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स परिवार के सुधी साथी दृढ़ संकल्पित है।